धर्मांतरण के आरोपी राजकुमार दस दिन की पुलिस रिमांड पर
आगरा। केदारनगर शाहगंज निवासी धर्मांतरण के आरोपी राजकुमार लालवानी को पुलिस ने 10 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से उसके गिरोह और धर्मांतरण की फंडिंग और स्थान के बारे में जानकारी करेगी। राजकुमार लालवानी की गिरफ़्तारी के बाद से उसके परिजन घर पर ताला लगाकर लापता हो गए हैं। वे अभी तक घर नहीं लौटे हैं।
गौरतलब है कि भाजपा नेता घनश्याम हेमलानी और सुनील कर्मचंदानी की पहल पर शाहगंज पुलिस ने केदार नगर सी ब्लॉक निवासी राजकुमार लालवानी को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके साथ सात अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। राजकुमार की गिरफ़्तारी के बाद से ही उसके परिजन लापता हो गए हैं।
गिरफ्तारी के बाद न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। पुलिस ने राजकुमार से पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगी थी।न्यायालय ने राजकुमार को 10 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर दे दिया है। कोर्ट ने 10 से 19 सितंबर तक की रिमांड दी है। पुलिस आरोपी से गिरोह से जुड़ी जानकारी लेने के लिए उससे पूछताछ करेंगे। पुलिस राजकुमार से धर्मांतरण की फंडिंग और स्थान के बारे में भी जानकारी करेगी।
साथ ही पुलिस राजकुमार द्वारा अब तक हुए धर्म परिवर्तन और इलाज के नाम पर झांसे में लिए गए लोगों की जानकारी जुटाएगी। आरोप है कि बीमारी का इलाज करने और गरीबी दूर करने का झांसा देकर वह लोगों को बुलाता था। इसके बाद ईसाई धर्म अपनाने के लिए उन पर दबाव डालता था।
बड़ा हादसा होने से टला, ट्रक ने स्कूली बस में मारी टक्कर
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में आज उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब स्कूली बच्चों को ले जा रही बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।
शास्त्रीपुरम क्षेत्र स्थित जेसीबी चौराहा
पर सेंट वीएस पब्लिक स्कूल की बस में लोडर ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस का एक हिस्सा पिचक गया। बस में बैठे बच्चे सीट से गिर गए। इस हादसे से बच्चे चीख पुकार मचाने लगे। बच्चों की चीख सुनकर चौराहे पर मौजूद लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को नीचे उतारा। बस में करीब 25 बच्चे सवार थे।
सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना प्रभारी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हल्की चोट लगे बच्चों का हौंसला बढ़ाया। टक्कर के बाद बच्चे काफ़ी…