राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने परिवार सहित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने अपने परिवार सहित नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाक़ात आत्मीयता और सौहार्द्र के वातावरण में सम्पन्न हुई।

Aug 25, 2025 - 20:26
 0
राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने परिवार सहित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट
दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात के दौरान उनका स्वागत करते सांसद नवीन जैन। साथ हैं परिवार के सदस्य।

सांसद नवीन जैन ने राष्ट्रपति को सामाजिक सरोकारों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से भेंट उनके जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण है। राष्ट्रपति का मार्गदर्शन और स्नेह जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायी है, जो राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।

इस अवसर पर सांसद के परिजनों ने भी राष्ट्रपति से आत्मीय संवाद किया। राष्ट्रपति ने सांसद नवीन जैन और उनके परिवार को सुखमय एवं सफल जीवन की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

सांसद नवीन जैन लंबे समय से आगरा के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं। राष्ट्रपति से उनकी यह भेंट व्यक्तिगत रूप से गौरवपूर्ण रही।

SP_Singh AURGURU Editor