ताजगंज में बालिका से दुष्कर्म
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश का माहौल है। वह आरोपी को खुद सबक सिखाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने समझा दिया कि कानून हाथ में नहीं लेना है। आरोपी को कानूनी तरीके से सजा दिलाई जाएगी। पीड़ित बालिका दहशत में है। वह अपनी मां से चिपककर बार- बार रोने लगती है।
यह है मामला
थाना ताजगंज क्षेत्र में कक्षा तीन में पढ़नी वाली आठ साल की बच्ची को पड़ोस का रहने वाला आजाद राठौर बहला फुसलाकर ले गया और उसने दुष्कर्म किया। उसने बालिका को धमका दिया था कि किसी को कुछ बताया तो परिजन उसे गला घोंटकर मार देंगे। लड़की बुरी तरह से दहशत में आ गई। लेकिन उसकी तबियत खराब हुई तो आजाद उसे खुद डॉक्टर के पास ले गया। जहां बच्ची ने डॉक्टरों को पूरी बात बता दी। चिकित्सक ने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।