सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ाई गई
आगरा। सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बार फिर अवसर आ रहा है।
अग्निवीर समेत कई अन्य पदों के लिए आगरा में होने वाली भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन का समय 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।
बता दें कि सेना भर्ती कार्यालय आगरा द्वारा अग्निवीर तकनीकी, क्लर्क अग्निवीर, स्टोर कीपर तकनीकी और ट्रेडमैन आदि पदों पर भर्ती की जानी है। पहले इन पदों के लिए ऒनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 10 अप्रैल की तिथि तय की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया है। 17.5 से 21 साल आयु के युवा इसमें रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पहले सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें सफलता पाने वाले ही भर्ती रैली में भाग लेने के पात्र होंगे। तकनीकी पदों के लिए तकनीकी शिक्षा अनिवार्य है। एक अभ्यर्थी को दो पदों पर आवेदन करने का मौका मिलेगा।