अग्रवाल संगठन कमला नगर पत्रिका ‘प्रेरणा’ का विमोचन, अग्रसेन जयंती तैयारियों का हुआ आगाज़
आगरा। समाजसेवा, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने वाले अग्रवाल संगठन कमला नगर ने रविवार को होटल सेलिब्रेशन में वार्षिक पत्रिका ‘प्रेरणा’ का भव्य विमोचन किया। इसी अवसर पर महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 के कार्यक्रमों की भी आधिकारिक घोषणा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मार्गदर्शक सीताराम अग्रवाल और राकेश मंगल, मुख्य संरक्षक अतुल गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल एवं संरक्षक पीयूष अग्रवाल ने बताया कि ‘प्रेरणा’ पत्रिका केवल एक प्रकाशन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण है, जिसमें कमला नगर और कमला नगर एक्सटेंशन के 2500 अग्रवाल परिवारों की जानकारी एवं संगठन की गतिविधियों का विवरण प्रकाशित किया गया है।
अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 का कार्यक्रम
इस मौके पर बताया गया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत 7 सितंबर – राजकुमारों का चयन होगा। 14 सितंबर को महारक्तदान शिविर (लोकहितम ब्लड बैंक), 18 सितंबर को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं ऑपरेशन हेतु पंजीकरण (सत्य प्रकाश विकल चैरिटेबल नेत्रालय, कमला नगर) पर आयोजित किया जाएगा। 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य समारोह और 23 सितंबर को अग्रवाल शिरोमणि सम्मान एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह (अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर) होगा।
इस अवसर पर संरक्षकगण महेंद्र सिंघल, अनिल अग्रवाल, राकेश जैन, अशोक गर्ग, एस.एस. अग्रवाल, असित मित्तल, रैलेश अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, प्रवीण मित्तल, संदीप अग्रवाल, विष्णु गोयल, रवि अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, रोहित, जितेंद्र गोयल, राजीव अग्रवाल, ब्रजकिशोर, पवन अग्रवाल, संजय गर्ग, हरीश गोयल, राम जिंदल, अंकित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दिलीप गोयल, जीवन लाल मित्तल, अशोक अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।