साहित्य साधिका समिति की गोष्ठी में श्रीमद्भागवत निर्वाण गीता का विमोचन

आगरा। साहित्य साधिका समिति की मासिक काव्य गोष्ठी नागरी प्रचारिणी सभा के पुस्तकालय कक्ष में सम्पन्न हुई‌। इस काव्य धारा के मुख्य अतिथि के रूप में देहरादून से आए योगीराज निर्वाण महाराज मौजूद रहे।

Feb 25, 2025 - 19:55
 0
साहित्य साधिका समिति की गोष्ठी में श्रीमद्भागवत निर्वाण गीता का विमोचन
नागरी प्रचारिणी सभा भवन में हुई साहित्य साधिका समिति की काव्य गोष्ठी में श्रीमद्भागवत निर्वाण गीता के लेखक योगीराज निर्वाण महाराज एवं समिति की सदस्याएं।

गोष्ठी में योगीराज की विशिष्ट कृति "श्रीमद्भागवत निर्वाण गीता" का विमोचन भी हुआ। डॉ. नीलम भटनागर ने महाप्राण निराला पर अपना ज्ञानवर्धक वक्तव्य देकर साधिकाओं के ज्ञान की वृद्वि की। मुख्य अतिथि निर्वाण महाराज ने गीता में समाये सत्यम, शिवम्, सुन्दरम के दर्शन कराये। डॉ.रेखा कक्कड़ ने शिव तत्व पर प्रकाश डाला। डॉ.सुषमा सिंह ने महाकुंभ के स्नान से जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, के बारे में बताया। 

डॉ.यशोधरा यादव ने संचालन किया और एक उत्कृष्ट गीत की रस धारा में डुबकी लगवाकर कुंभ के स्नान का अनुभव करा दिया। सभी बहनों ने शिवत्व और प्रेम पर अति सुन्दर भावपूर्ण अभिव्यक्तियां दीं। रमा वर्मा श्याम भी कविता पढ़ी। 

कार्यक्रम में राज़ फौजदार, माया अशोक, डॉ. सुनीता चौहान, डॉ.भावना, सुषमा पाल, डॉ.रेखा गौतम, अलका अग्रवाल, डॉ.माला गुप्ता, नीलम रानी, श्वेता, कमला सैनी, डॉ. शशि सिंह, राजकुमारी चौहान ,डॉ.रमा रश्मि, दीपा मंगल, डॉ.मनिंदर कौर, पूजा आहूजा कालरा, सुधा धाकरे आदि मौजूद रहीं। समिति परिवार में नये सदस्यों निशि मिश्रा, डॉ.मंजु स्वाति और डॉ.दीप्ति का स्वागत किया गया। राकेश 'निर्मल' की उपस्थिति विशिष्ट रही।