पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ: अमृतम् शाखा की सब्जी मंडी में कपड़े के थैले बांटने की पहल

आगरा। भारत विकास परिषद् अमृतम् शाखा ने संस्कृति माह के अंतर्गत शनिवार को एक अनूठी पहल करते हुए आगरा शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में प्रेरणादायक कदम उठाया। घटिया आजम खां स्थित सब्जी मंडी में परिषद के सदस्यों ने दुकानदारों और ग्राहकों को कपड़े के थैले वितरित किए और पॉलिथीन के दुष्प्रभावों को लेकर जनजागरण किया।

Aug 2, 2025 - 20:37
 0
पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ: अमृतम् शाखा की सब्जी मंडी में कपड़े के थैले बांटने की पहल
घटिया आजम खां सब्जी मंडी में दुकानदारों को कपड़े के थैले वितरित करते भारत विकास परिषद अमृतम् के अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, प्रांतीय गतिविधि संयोजक टीटू अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी।

-संस्कृति माह में भारत विकास परिषद् ने दी स्वच्छ जीवनशैली की सीख, जागरूकता संग थैले भी किए वितरित

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) ने कहा, हमारी यह पहल लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक छोटा प्रयास है।

परिषद के सदस्यों ने मंडी में घूम-घूमकर दुकानदारों व खरीददारों को कपड़े के थैले दिए और उनसे आग्रह किया कि वे पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह बंद करें। थैलों के वितरण के साथ-साथ लोगों को पॉलिथीन से होने वाले जल, मृदा और खाद्य प्रदूषण के खतरे भी बताए गए।

इस अभियान में परिषद के संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, प्रांतीय गतिविधि संयोजक टीटू अग्रवाल, प्रांतीय विस्तार प्रमुख मुकेश मित्तल, सचिव राजीव प्रीति गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक साक्षी जैन, महिला सहभागिता उपाध्यक्ष रेखा राज अग्रवाल, गतिविधि संयोजक उपाध्यक्ष ज्योति मोहन जिंदल, गौरव बिंदल, दीपक भार्गव, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल (खेरली), संजीव गुप्ता, राजाबाबू अग्रवाल, नवल शर्मा, विमल नयन फतेहपुरिया, राजेश अग्रवाल और अनिल जैन जैसे अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor