उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें वर्ष भर के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को मजबूत करने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और तहेदिल से सेवा के संकल्प पर पदाधिकारियों ने एकमत सहमति जताई।

Nov 26, 2025 - 12:44
 0
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन
उद्योग व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने किया। इस दौरान पिछले वर्ष संगठन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

जिला अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने सभी जिले एवं तहसील के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक व्यापारियों के संपर्क में रहने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने और उनके समाधान के लिए हर समय तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती व्यापारियों के विश्वास से ही संभव है।

बैठक में जिले भर के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं और व्यापारियों की चुनौतियाँ सामने रखीं। इन मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने आश्वासन दिया कि यदि किसी भी व्यापारी को कोई कठिनाई आती है, तो संगठन हर समय संघर्ष के लिए तैयार खड़ा मिलेगा।

बैठक में बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला और तहसीलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी, मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, जिलाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल, जिला महामंत्री दीपक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार गोयल, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, युवा प्रदेश संयुक्त महामंत्री किशोर बुधरानी, युवा जिला अध्यक्ष अनुराग गोयल, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, शैलेश खंडेलवाल, आईटी सेल रोहित आयलानी, रामांशु शर्मा, अमित गर्ग, विशाल बंसल, निर्मल जैन, निखिल मटलानी, बांके बिहारी अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष आशा अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

तहसीलों से रामबाबू अग्रवाल, राम प्रताप सिंह, विनोद अग्रवाल, आनंद गुप्ता, राकेश शकरपुरिया, राजेश अग्रवाल, शैलेंद्र भारद्वाज, दयाशंकर बोहरे सहित कई जिम्मेदार सदस्य बैठक में शामिल हुए और संगठन के भविष्य को दिशा देने में अपने सुझाव साझा किए।

SP_Singh AURGURU Editor