aurguru news : रालोद की महानगर कार्यकारिणी घोषित

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल की महानगर कार्यकारिणी की घोषणा आज होटल वान्या पैलेस में की गई। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर पं. दुर्गेश शुक्ला ने महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की।

Aug 25, 2024 - 19:51
 0
aurguru news : रालोद की महानगर कार्यकारिणी घोषित

होटल वान्या पैलेस में आयोजित समारोह में महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, प्रदेश सचिव रूपेश चौधरी, उद्घोष राणा, जयपाल सिंह खिरवार, सुरेंद्र सिंह रावत, लोचन चौधरी आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र सौंपे। कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष, दस महासचिव, 11 सचिव, 17 विशेष आमंत्रित सदस्य एवं आगरा की तीनों विधानसभाओं के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। 
कार्यक्रम में सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष चौ. बाबूलाल, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव खेम सिंह राजपूत, युवा रालोद जिलाध्यक्ष मयंक खिरवार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुलश्रेष्ठ ने किया। 

SP_Singh AURGURU Editor