कीर्तन संग बंदी छोड़ दिवस समागम का समापन

आगरा। गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर पर दो दिवसीय बंदी छोड़ दिवस समागम के समापन पर हजारों संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश,नवाया।

Oct 6, 2024 - 18:19
 0
कीर्तन संग बंदी छोड़ दिवस समागम का समापन

छठवें गुरु श्री गुरु हरगोविंद साहिब के दाता बंदी छोड़ दिवस समागम के दूसरे दिन कीर्तन दरबार की आरंभता भाई जसकरन सिंह पटियाला वालों द्वारा की गई। कथा वाचक भाई सिमरनजीत सिंह पंजोखरा साहिब वालों ने श्री गुरु हरगोविंद साहिब की जीवनी का वर्णन कथा द्वारा किया।  हजूरी रागी भाई मेजर सिंह द्वारा वाहेगुरु सिमरन, अखंड कीर्तन जत्थे द्वारा आसादीवार का पाठ, स्त्री सत्संग द्वारा सुखमनी साहिब चौपाई साहिब के पाठ की हाजिरी लगाई गई। 

भव्य फूलो की मनोहारी सजावट गुरु महाराज जी की हजूरी में प्रबंधक कमेटी द्वारा की गई। गुरुद्वारा गुरु का ताल के बाबा राजेंद्र सिंह इंदौलिया का सम्मान गुरु का सरोपा पहनाकर किया गया।

इसके साथ ही सतपाल सिंह बत्रा, अरजिंदर पाल सिंह, गुरुसेवक श्याम भोजवानी, अमरजीत सिंह वाधवा,नीरज सोढी,  जसपाल सिंह, गुरबख्श सिंह और रागी जत्थों का गुरु का सारोपा पहनाकर सम्मान किया गया। 

भाई मेजर सिंह द्वारा अनंद साहिब जी के पाठ और ज्ञानी रविन्द्र सिंह ने गुरु की अरदास हुकमनामा के साथ गुरु महाराज को अपने निज  स्थान पहुंचाया गया। बाद में सभी धर्मप्रेमियों ने गुरु का अटूट लंगर पाया।

समागम में मुख्य रूप से प्रधान नरेंद्र सिंह लालिया, हरपाल सिंह मेहर,जयमल सिंह, सरबजीत सिंह सचदेवा, जगजीत सिंह वाधवा, एकप्रीत सिंह सोबती गोल्डी, सुरेंद्र सिंह भिंडर, केवल सिंह आदिजोड़ो की सेवा कलगीधर सिख लाइब्रेरी द्वारा की गई।

SP_Singh AURGURU Editor