295 लाख से बदलेगा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र का सड़क नक्शा: 30.54 किलोमीटर लंबाई के 22 मार्गों का होगा कायाकल्प, धनराशि मंजूर

आगरा। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी में 22 सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रयासों से क्षेत्र की 30.54 किलोमीटर लंबाई के 22 सड़क मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा। इन विकास कार्यों पर करीब 294.68 लाख रुपये (लगभग 295 लाख रुपये) की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Feb 18, 2026 - 19:01
 0
295 लाख से बदलेगा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र का सड़क नक्शा: 30.54 किलोमीटर लंबाई के 22 मार्गों का होगा कायाकल्प, धनराशि मंजूर

इस परियोजना के अंतर्गत सड़कों का सीसी निर्माण, नवीनीकरण, सौंदर्यीकरण और विशेष मरम्मत कराई जाएगी, जिससे ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। स्वीकृत धनराशि जारी होने के साथ ही विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन प्रमुख मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा, उनमें शामिल हैं- कुकथला से नागर मार्ग – 26.95 लाख रुपये, फतेहपुर सीकरी–कागारौल मार्ग से उन्देरा मार्ग – 20.20 लाख रुपये, मंडी मिर्जा खां से सौनोठी वाया बन्दरौली मार्ग – 26.95 लाख रुपये, एनएच-11 बरौदा सदर से डाबली मार्ग तक संपर्क मार्ग – 21.76 लाख रुपये, रायभा से कठवारी मार्ग – 23.31 लाख रुपये, नगला सदले से मंगलानी गुर्जर मार्ग – 23.64 लाख रुपये आदि।

उन्होंने बताया कि इन मार्गों के सुधारीकरण से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि व्यापार, कृषि और दैनिक आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। इन विकास कार्यों को स्वीकृति देने के लिए विधायक चौधरी बाबूलाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

SP_Singh AURGURU Editor