सड़क को बना दिया था धंधे की जगह, नगर निगम ने ठोका पांच हजार का जुर्माना
agra news, nagar nigam, fined 5000, road encroached businessmen
आगरा। वायु प्रदूषण की मार झेल रहे शहर को कुछ लोगों की नादानी भारी पड़ रही है। नगर निगम की कार्रवाई के बावजूद लोग बिल्डिंग मेटेरियल सार्वजनिक स्थानों पर डाल कर वायु प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं।
इस मामले में आज निगम की प्रवर्तन टीम ने एक व्यक्ति पर पांच हजार रुपये का जुर्माना ठोका है।टीम ने ताजगंज जोन स्थित पुष्प नगर में निर्माण सामग्री की बिक्री करने वाले डालचंद ने सड़क पर ही ईंट, गिटटी और बजरी आदि डाल रखा था। न तो उसने ग्रीन नेट ही लगाई थी और न ही पानी का छिड़काव कराया जा रहा था। इससे हवा के साथ धूल उड़ने के कारण वायु प्रदूषण हो रहा था।
नगर निगम प्रवर्तन दल ने मौके पर ही कार्रवाई कर पांच हजार रुपये की पेनाल्टी वसूली। कार्रवाई के दौरान एई दीपांकर, जेई पवन के अलावा एसएफआई राघवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रवर्तन दल ने फतेहाबाद रोड कलाल खेरिया में सड़कों से अतिक्रमण हटवाया।