आगरा में रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सतर्कता से बची सवारियों की जान

आगरा। प्रतापपुरा चौराहे पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से आगरा आ रही एक रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। यह बस ईदगाह डिपो की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना से कुछ ही देर पहले बिजली घर चौराहे पर सभी सवारियों को सुरक्षित उतार दिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Dec 29, 2025 - 19:43
 0
आगरा में रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सतर्कता से बची सवारियों की जान
इसी बस में लगी शार्ट सर्किट से आग।

आगरा। प्रतापपुरा  चौराहे पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से आगरा आ रही एक रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। यह बस ईदगाह डिपो की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना से कुछ ही देर पहले बिजली घर चौराहे पर सभी सवारियों को सुरक्षित उतार दिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार बस दिल्ली से आगरा की ओर आ रही थी। बिजली घर चौराहे पर बस को रोककर सभी यात्रियों को उतारा गया। इसके कुछ ही क्षण बाद बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। उस समय बस में केवल कंडक्टर शिवम चंद्र और चालक मनोज कुमार ही मौजूद थे।

112 पर सूचना, 2 मिनट में पहुंची पीआरबी

आग लगते ही बस कंडक्टर शिवम चंद्र ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मात्र दो मिनट के भीतर पीआरबी मौके पर पहुंच गई। पीआरबी 0002 के पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए आग बुझाने में सहयोग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

सुरक्षा इंतजामों से टला बड़ा नुकसान

मौके पर मौजूद सुरक्षा संसाधनों और त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। यदि बस में उस समय यात्री मौजूद होते या सुरक्षा इंतजाम पूरे न होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते सवारी उतारना और चालक–परिचालक की सतर्कता ने कई जिंदगियों को बचा लिया।

प्रशासन और पुलिस की तत्परता सराहनीय

घटना के बाद पुलिस और रोडवेज विभाग ने बस की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का कारण माना जा रहा है। पीआरबी 0002 की त्वरित प्रतिक्रिया और कंडक्टर की सूझबूझ की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।