खून से लिखी हुंकार: बरेली के युवक ने कश्मीर हिंसा के खिलाफ उठाई बुलंद आवाज

बरेली। पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हाल ही में हुए आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में आक्रोश पनप रहा है। इसी कड़ी में बरेली के युवक शुभांकर मिश्रा ने अनोखे और दिल को झकझोरने वाले तरीके से अपना गुस्सा व्यक्त किया है।

Apr 26, 2025 - 22:17
Apr 26, 2025 - 22:18
 0
खून से लिखी हुंकार: बरेली के युवक ने कश्मीर हिंसा के खिलाफ उठाई बुलंद आवाज

शुभांकर ने अपने खून से एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित किया है, जिसमें कश्मीर में हुए नरसंहार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की गई है।

यह पत्र 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए हमले की प्रतिक्रिया स्वरूप लिखा गया, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों, जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे, की जान चली गई। शुभांकर मिश्रा ने अपने पत्र में कहा, कश्मीर का दर्द मेरा दर्द है। मैंने अपने खून से यह संदेश लिखा है कि अब भारत को निर्णायक कदम उठाना होगा। आतंकवाद का जड़ से सफाया जरूरी है ताकि भारत की पवित्र भूमि पर फिर कभी ऐसा न हो।

पत्र में शुभांकर ने कश्मीर को दोबारा शांति का स्वर्ग बनाने और समूचे भारत को आतंकवाद के साये से मुक्त करने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आह्वान किया कि आतंकवाद के खिलाफ ऐसी निर्णायक कार्रवाई हो, जो भारत को अडिग और अभेद्य बनाए।