आगरा में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला रोहित खंदौली में गिरफ्तार

आगरा। सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक, अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने वाले रोहित जाटव नामक एक युवक को खंदौली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 

Jul 23, 2025 - 12:36
 0
आगरा में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला रोहित खंदौली में गिरफ्तार

इस युवक द्वारा सोशल मीडिया पर ये टिप्पणियां किए जाने पर खंदौली थाने के उप निरीक्षक सोबी कुमार ने थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी रोहित जाटव खंदौली थाना क्षेत्र के पुरागोवर्धन गांव निवासी हेत सिंह का पुत्र है। रोहित ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ये टिप्पणियां की थीं। 

पुलिस को जैसे ही रोहित की इस हरकत के बारे में जानकारी हुई, तत्काल एक्शन लेते हुए उसके खिलाफ पहले मुकदमा लिखा गया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही है। उसे कोर्ट में भी पेश किए जाने की तैयारी है।

SP_Singh AURGURU Editor