कैटवॉक से केयर तक: आगरा में कल वर्ल्ड कैट डे पर हेल्थ कैंप और फैशन शो का अनोखा संगम

आगरा। 8 अगस्त को वर्ल्ड कैट डे के अवसर पर आगरा की नेहरू मल्टीस्पेशलिटी डॉग एंड कैट हॉस्पिटल, बाईपास रोड पर पालतू बिल्लियों के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य सेवा और मनोरंजन दोनों को समाहित किया गया है।

Aug 6, 2025 - 17:47
 0
कैटवॉक से केयर तक: आगरा में कल वर्ल्ड कैट डे पर हेल्थ कैंप और फैशन शो का अनोखा संगम
बाईपास रोड स्थित नेहरू मल्टीस्पेशलिटी डॉग एंड कैट हॉस्पिटल में वर्ल्ड कैट डे पर लगने जा रहे शिविर का पोस्टर विमोचन करते डॉ संजीव नेहरू, निशि नेहरू, सलोनी आदि।

सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बिल्लियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान हेल्थ चेकअप, दवा वितरण, डीवार्मिंग (पेट के कीड़ों की दवा) और एंटी रेबीज इंजेक्शन की सुविधा मुफ्त दी जाएगी।

डॉ संजीव नेहरू ने बताया कि यह आयोजन बिल्लियों के प्रति प्रेम, देखभाल और जिम्मेदारी का संदेश देगा। खास आकर्षण के रूप में कैट फैशन शो भी आयोजित होगा, जिसमें रैंप पर बिल्लियां चलेंगी। इस फैशन शो में टॉप-3 स्थान पाने वाली बिल्लियों को स्पेशल गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे।

कार्यक्रम की प्रबंधक निशि नेहरू ने बताया कि इसका उद्देश्य पालतू बिल्लियों की देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। सह प्रबंधक सलोनी नेहरू ने बिल्ली पालकों से अपील की कि वे अपनी पालतू बिल्ली को इस आयोजन में लेकर आएं और उसे स्वास्थ्य सेवाओं व मनोरंजन का लाभ दिलाएं।

SP_Singh AURGURU Editor