रोटरी क्लब आगरा ताजसिटी: मानव सेवा को समर्पित 30वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

आगरा। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी ने शनिवार देर रात होटल क्लार्क्स शिराज में अपना 30वां अधिष्ठापन समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया।

Jul 13, 2025 - 12:55
 0
रोटरी क्लब आगरा ताजसिटी: मानव सेवा को समर्पित 30वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के 30वें अधिष्ठापन समारोह में क्लब की नई टीम अतिथिगणों के साथ।

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा की सुपरिन्टेन्डैन्ट डॉ. स्मिथा एस. कुमार ने क्लब के अध्य़क्ष रोटेरियन समीर राणा और नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और क्लब में नये सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब जैसी संस्थाएं देश की सामाजिक चेतना को सशक्त करने का कार्य कर रही हैं। हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए सेवा भाव को आगे बढ़ाना चाहिए।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त को पत्रकार रत्न और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से सम्मानित कवि कुमार ललित को कवि रत्न सम्मान से नवाजा गया। समारोह का संचालन पूर्व अध्यक्ष अम्बरीष पटेल ने किया। प्रारंभ में शशि शिरोमणि ने क्लब की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। प्रतिभा और अध्यक्ष समीर राणा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। डॉ. डीवी शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस मौके पर आरती मेहरोत्रा, वास्तुविद् अर्चना यादव, राजीव द्विवेदी, डॊ. शरद गुप्ता, अमिताभ, मीरा, संजय गोयल, डॊ. विभांशु जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॊ. किया सहित अन्य गणमान्य रोटेरियन्स उपस्थित रहे।

क्लब के अधिष्ठापन समारोह में सम्मानित किए गए पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त और कवि कुमार ललित अतिथियों के साथ। 

SP_Singh AURGURU Editor