रोटरी क्लब डिवाइन ने पकड़ी जनहित की राह, नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ

आगरा। सामाजिक सेवा, जनहित और पर्यावरण संरक्षण के नए संकल्प के साथ रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन की नई कार्यकारिणी ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया। खंदारी स्थित होटल लेमन ट्री में हुए चार्टर इंस्टालेशन समारोह और दीपावली मीट के दौरान 20 सदस्यों ने शपथ लेकर समाजहित में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। समारोह में क्लब के दो प्रमुख प्रोजेक्ट- राम वन गमन पथ राइड और ग्रीन इनिशिएटिव का भी शुभारंभ हुआ।

Oct 10, 2025 - 10:25
 0
रोटरी क्लब डिवाइन ने पकड़ी जनहित की राह, नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ
रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन के अधिष्ठापन समारोह में मौजूद क्लब की नई टीम और अतिथि।

-दो प्रोजेक्ट लॉन्चः 20 हजार किलोमीटर ‘राम वन गमन पथ राइड’ और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

इंस्टालेशन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीडीजी शरत चंद्रा, विशिष्ट अतिथि सीपीडीजी नीरव निवेश अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. अनुपम गुप्ता, सचिव डॉ. मुकेश चौहान, क्लर्क ट्रेनर थान सिंह और असिस्टेंट गवर्नर दीपा रावत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अनुपम गुप्ता और सचिव डॉ. मुकेश चौहान को इंटरनेशनल रोटरी का स्पेशल क्लोरेट पहनाकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण में सचिव डॉ. मुकेश चौहान ने अतिथियों और सदस्यों का अभिनंदन करते हुए क्लब की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन की कार्यकारिणी के 20 सदस्यों ने जनहित में कार्य करने की शपथ ली। क्लब द्वारा दो नए प्रोजेक्ट लॉन्च किए गए। ये हैं-

नेशनल प्रोजेक्ट राम वन गमन पथ राइड : क्लब के सचिव डॉ. मुकेश चौहान द्वारा यह ऐतिहासिक यात्रा 20,000 किलोमीटर की होगी, जो 50 दिनों में पूरी की जाएगी।
पर्यावरण संरक्षण अभियान : रोटरी डिस्ट्रिक स्तर पर वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

अध्यक्ष डॉ. अनुपम गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए क्लब की वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की। समारोह में डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. अमोद शंकर, डॉ. समीक्षा गुप्ता, नवीन अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, डॉ. बीएस चौहान, डॉ. सुमन चौहान, अमित अग्रवाल, समक्ष जैन, अमित गोयल, निधि गोयल, दीपेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, काव्या बजाज, नीरज गुप्ता, प्रदीप शर्मा, सीपी गुप्ता, डॉ. अभिषेक पाठक और चेतन राघव आदि मौजूद थे।

SP_Singh AURGURU Editor