शीतलहर में रोटरी क्लब ने श्रमिकों को दिए कंबल
आगरा। रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने आज शास्त्रीपुरम स्थित नालंदा क्राउन निर्माण स्थल पर कार्यरत 70 श्रमिकों को कंबल वितरित किए। शीतलहर में कंबल पाकर ये मजदूर बहुत खुश दिखे।
क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर ने कहा कि निर्माण स्थलों पर काम करने वाले अधिकांश श्रमिक दूसरे राज्यों से आते हैं। ठंड के दौरान ये विषम परिस्थितियों का सामना करते हैं। हमारे लिए आवासीय और व्यावसायिक भवनों का निर्माण करने वाले न श्रमिकों को सुरक्षित रखना हमारा सामाजिक दायित्व है।
कंबल वितरण में क्लब के निदेशक रोटेरियन राधेश्याम शर्मा, निदेशक रोटेरियन सुनील कपूर, रोटेरियन ज्योति मित्तल, रोटेरियन राज मित्तल और रोटेरियन मनोज आर कुमार का योगदान रहा।