चौथ न देने पर गोली मारने की धमकी देने वाला रुनकता का दबंग बंटी तमंचे सहित गिरफ्तार
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी को धमकाकर चौथ वसूली करने के मामले ने इलाके में खलबली मचा रखी थी । शांति कॉलोनी निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह, जिनकी दुकान और रेस्टोरेंट करावली मोड़, रुनकता के पास वर्षों से संचालित है, लंबे समय से एक दबंग युवक की धमकियों से परेशान थे।

पीड़ित के अनुसार रुनकता निवासी विशाल उर्फ बंटी लगातार उनसे माहवारी के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था। 9 नवंबर को आरोपी विशाल ने पीड़ित को फोन कर खुली धमकी दी यदि पैसे न दिए तो वह उनकी दुकान और रेस्टोरेंट नहीं चलने देगा। दबंग फोन पर बोला कि दुकान पर आकर गोली मार दूँगा। नहीं मानोगे तो अंजाम बुरा होगा।
घटना से भयभीत कारोबारी ने कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी। तहरीर में बताया गया कि विशाल पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल है और अक्सर हथियार के साथ घूमता रहता है, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी कि तलाश तेज कर दी।
अवैध तमंचे के साथ दबंग गिरफ्तार
सिकंदरा पुलिस ने दबंग विशाल उर्फ बंटी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गतिविधियों की जांच जारी है। विशाल की गिरफ़्तारी के बाद कारोबारी ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अब उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।