रूपाली गांगुली ने मालदीव में मनाई 13वीं सालगिरह, पति की बांहों में दिखीं, फैंस बोले- थू-थू, नजर न लगे
टेलीविजन एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को उनके फेमस सीरियल 'अनुपमा' के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई सारे फेमस टीवी शोज में काम किया है। हाल ही में रूपाली ने पति के साथ 13वां शादी की सालगिरह मनाई और मालदीव्स में खूब फोटोज खिंचवाई।
मुंबई। टेलीविजन स्टार रूपाली गांगुली 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'अनुपमा' के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने शनिवार को अपने पति अश्विन के वर्मा के साथ शादी की 13वीं सालगिरह मनाई। एक्ट्रेस ने अपने पति और बेटे रुद्रांश के साथ मालदीव में बिताई गई रोमांटिक छुट्टियों की दिल छू लेने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्यारी सी झलक दिखाई।
रुपाली और अश्विन ने अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए मालदीव गए और वहां से रोमांटिक फोटोज शेयर कीं। रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'तेरहहै पर मेरा है। रुद्रांश के बापू को 13वीं सालगिरह मुबारक। हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ बूढ़ा होना चाहती हूं।'
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर छुट्टियों की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके फैंस को अपने खुशहाल पलों की झलक दिखाई। रूपाली ने फरवरी 2013 में बिजनेसमैन अश्विन से शादी की और उसी साल अगस्त में उनके बेटे रुद्रांश का जन्म हुआ। अश्विन अपना काम और रूपाली के व्यस्त करियर के साथ-साथ बेटे को भी पिछले 13 वर्षों से बखूबी संभाल रहे हैं।
फिलहाल, रूपाली 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं। यह देश के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले सीरियल्स में से एक है। इससे पहले गौरव खन्ना, मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे शो छोड़ चुके हैं। इस सीरियल में रूपाली लीड रोल कर रही हैं। रूपाली अक्टूबर 2024 से इस शो में हैं, जबकि अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया दूसरी पीढ़ी का किरदार निभा रहे हैं।
उन्होंने 7 साल की उम्र में 1985 में अपने पिता अनिल गांगुली की फिल्म 'साहब' से एक्टिंग की शुरुआत की। रूपाली ने अपने पिता की बंगाली फिल्म 'बलिदान' में भी काम किया, जिसमें तापस पॉल थे। फिल्म की सफलता के बावजूद, बंगाली सिनेमा में उन्हें कोई और बड़ी उपलब्धि नहीं मिली।
बाद में, एक्ट्रेस ने मेडिकल ड्रामा सीरीज 'संजीवनी: ए मेडिकल बून' से वापसी की, जिसमें उन्होंने डॉ. सिमरन चोपड़ा का किरदार निभाया। उन्होंने 'बिग बॉस 1' में भी भाग लिया। रूपाली ने 'परवरिश: कुछ खट्टी कुछ मीठी' और 'एक पैकेट उम्मीद' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। आज रूपाली भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सीरियल 'अनुपमा' में अनुपमा जोशी और सिटकॉम 'सारभाई वर्सेस सारभाई' में मोनिशा सिंह सारभाई के किरदार ने उन्हें सबसे अधिक पहचान दिलाई है।