सलमान खान ने पेड़ पर चढ़कर तोड़े जामुन, लोग हक्के-बक्के
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। 59 वर्षीय सलमान की उम्र में उनका फिटनेस देखकर उनके फैन्स हैरान हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बालीवुड स्टार सलमान खान का एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें वो तेजी से पेड़ पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। 59 सलमान ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो पेड़ पर चढ़ते दिख रहे हैं और फिर पेड़ की टहनियों को झाड़ते हुए जामुन तोड़ते दिख रहे हैं।
सलमान खान को इस तरह से पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते देखकर लोग हैरान हैं। फैन्स उन्हें ये करते देख हैरान भी हैं और उनकी फिटनेस की तारीफें भी करते दिख रहे हैं। लोगों ने सलमान खान के इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट भी किए हैं।
एक यूज़र ने कहा, 'इस ऐज में भाई पेड़ पर चढ़ रहे हैं और इनके फिटनेस पर ट्रोल करने वाले चार फ्लोर नहीं चढ़ सकते।' एक और ने कहा- आज भी बहुत फिट हैं सलमान सर। एक फैन ने कहा- कितने क्यूट और मासूम हैं मेरे बजरंगी। एक और ने कहा- कौन कहता है कि ये 59 के हैं, इनकी फिटनेस तो देखो।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' हाल ही में रिलीज हुई। इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिले थे। हालांकि, एआर मुरुगदास निर्देशित इस फिल्म ने देश भर में अब तक करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 177.50 करोड़ की कमाई की है।
पिछले कुछ समय से सलमान खान को लोगों ने ट्रोल किया जिसमें उनके अनफिट होने की बात लोगों ने कही है। हालांकि, सलमान के इस वीडियो को देखकर उनकी आलोचना करने वाले हक्के-बक्के रह गए हैं।