कारगिल विजय दिवस पर वीरों को नमन, शहीदों के परिजन सम्मानित, शौर्यगाथाओं को श्रद्धांजलि

आगरा। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर शनिवार को आगरा में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों और संगोष्ठियों का आयोजन हुआ। शहीदों की वीरांगनाओं, उनके परिजनों और कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर राष्ट्र की रक्षा में उनके योगदान को याद किया गया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से लेकर, शहीद स्मारक, भाजपा महानगर कार्यालय तक देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल रहा।

Jul 26, 2025 - 21:02
 0
कारगिल विजय दिवस पर वीरों को नमन, शहीदों के परिजन सम्मानित, शौर्यगाथाओं को श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को कलक्ट्रेट और महानगर भाजपा द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों की एक झलक।

वीर स्थल पर श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का सम्मान

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में स्थित वीर स्थल पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कलक्ट्रेट सभागार में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शहीद नायब सूबेदार लायक सिंह भदौरिया की पत्नी शकुन्तला देवी, शहीद सिपाही जितेन्द्र सिंह चौहान की पत्नी सुमन देवी, और शहीद सिपाही हसन मोहम्मद की माता मोमना बेगम को श्रद्धा के साथ स्मरण किया गया।

पूर्व सैन्य अधिकारियों में कैप्टन (नौसेना) सुनील कुमार, कर्नल जेएस मनराल, कमांडर राम मोहन शर्मा, कर्नल राजवीर सिंह, कर्नल राजेश महेश्वरी, कर्नल नरेन्द्र सिंह, कर्नल एएस चौहान, कर्नल एएम नायडू, कमांडर एके जिलानी, ले. कर्नल जीएम खान आदि मौजूद रहे। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए सैनिक सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और देश सेवा की प्रेरणा देने वाले संस्मरण साझा किए।

भाजपा ने संगोष्ठी व मशाल यात्रा से किया अमर शहीदों को नमन

भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर द्वारा अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध के शूरवीरों ने असंभव को संभव कर दिखाया, उनका पराक्रम हिमालय से ऊंचा और बलिदान सागर से गहरा है।

विधायक जीएस धर्मेश, विधायक धर्मपाल सिंह, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, कार्यक्रम संयोजक राहुल सागर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया।

शहीद पृथ्वीराज चौहान, हसन मोहम्मद, हरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, कैप्टन शुभम गुप्ता के परिजनों को शॉल, दुपट्टा और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिकों में हवलदार देशराज सिंह, प्रमोद दीक्षित, कैप्टन सत्यवीर सिंह आदि को भी सम्मानित किया गया।

देशभक्ति गीतों के साथ निकली मशाल यात्रा, शहीद स्मारक पर माल्यार्पण

गोष्ठी के बाद संजय प्लेस शू मार्केट से एक भव्य मशाल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहीद स्मारक पहुंची, जहां सभी शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में रही नेताओं और कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति

इस आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, भाजपा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक जी.एस. धर्मेश, विधायक धर्मपाल सिंह, शिवशंकर शर्मा, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, कार्यक्रम संयोजक राहुल सागर, वीरेंद्र अग्रवाल, टी.एन. अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, रश्मि धाकड़, निर्मला दीक्षित, महेश शर्मा, नीरज गुप्ता, मनीष गौतम, रोहित कत्याल, अरुण पाराशर, ओमप्रकाश सागर, मनमोहन कुशवाह, शैलू पंडित, सुधीर राठौर, गौरव राजावत, विक्रांत तिवारी, हाजी अल्ताफ हुसैन, उपमा गुप्ता, श्याम सिंह चाहर, नवीन प्रजापति, शिव सिंह माहौर, अनिल सारस्वत, राहुल जैन, वरुण पाराशर, बॉबी बेदी, अनिरुद्ध भदौरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor