नेशनल चैम्बर की कमान संजय गोयल को मिली, 217 वोटों से जीत हासिल की
आगरा। नेशनल चैम्बर ऑफ़ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के प्रतिष्ठापूर्व चुनाव में संजय गोयल ने अपने दोनों प्रतिद्वंदियों को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। सबसे ज़्यादा कश्मकश की स्थिति कोषाध्यक्ष पद पर रही।

अध्यक्ष पद पर संजय गोयल को 525 वोट मिले जबकि 308 वोट लेकर अनिल अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। योगेश जिंदल तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 172 वोट मिले। संजय गोयल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 217 वोटों से हराया।
उपाध्यक्ष पद पर संजय गोयल ने जीत हासिल की। उन्हें 508 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे विवेक जैन को 358 वोट मिले। गोपाल खंडेलवाल को 300 और नीरज अग्रवाल को 103 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर आमने सामने की लड़ाई में संजय अग्रवाल ने बाजी मारी। उन्हें 520 मिले, जबकि विनय मित्तल को 483 मत मिले। दोनों के बीच कांटे का मुक़ाबला हुआ। इसके अलावा सदस्यों के तीन ग्रुपों का भी चुनाव हुआ।