पुष्पों और रंगों से सजी श्रीकृष्ण की 16 कलाओं की सांझी, श्रीजगन्नाथ मंदिर में गूंजा हरिनाम संकीर्तन
आगरा के श्रीजगन्नाथ मंदिर में पितृपक्ष के दौरान विभिन्न पुष्पों और सतरंगी रंगों से श्रीकृष्ण की 16 कलाओं की प्रतीक 16 कोट की सांझी सजाई गई। संध्या देवी स्वरूप सांझी की आरती के साथ भगवान श्रीजगन्नाथ का भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के संग विशेष शृंगार किया गया। हरे रामा-हरे कृष्णा संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया। मंदिर अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने सांझी उत्सव की ब्रज परंपरा, गोपियों की साधना और राधा-कृष्ण की लीलाओं से इसके आध्यात्मिक संबंध पर प्रकाश डाला।
आगरा। श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज विभिन्न पुष्पों व सतरंगी रंगों से 16 कोट की आकर्षक सांझी (श्रीकृष्ण की 16 कलाओं का प्रतीक) सजाई गई। संध्या देवी स्वरूप सांझी की आरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया। इस अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ का बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र संग विशेष शृंगार किया गया। हरे रामा हरे कृष्णा का संकीर्तन भी हुआ।
मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि पितृपक्ष में सांझी उत्सव का होना संयोग मात्र है। अश्विनी मास की प्रतिपदा से 16 दिन तक राधारानी ने ब्रज की गोपियों संग महारास की तैयारी स्वरूप संध्या देवी का पूजन किया। इसे आज भी ब्रज क्षेत्र में सांझी उत्सव के रूप में मनाया जाता है। गोपियों ने श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने व उनकी प्राप्ति की कामना के साथ संध्या देवी की उपासना की। 16 दिन की सांझी का अर्थ है, 16 दिन की तपस्या, 16 दिन का चिंतन और सेवा। प्रत्येक 16 दिन राधा-कृष्ण की कोई लीला का स्मरण किया जाता है और उसी कल्पना को आकार देकर प्राकृतिक चीजों (रंग, पुष्प, गोबर, पत्तियां आदि) से सजाया जाता है।
सांझी विरह के समय में गोपियों द्वारा श्रीकृष्ण का स्मरण करने की कल्पनाशीलता और भाव का स्वरूप है। 16 कोट की सांझी श्रीकृष्ण की 16 कलाओं का प्रतीक और महामिलन की सांझी मानी जाती है। आज ही के दिन गोपियों को श्रीकृष्ण की प्राप्ति हुई। सांझी के बाद नवविलास प्रारम्भ होता है, जिसमें गोपियों द्वारा श्रीकृष्ण की विशेष सेवा की जाती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से इस अवसर पर नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय कुकरैजा, राजेश मल्होत्रा, संजीव मित्तल, देव केशव, राजेश ग4ग, सुनील मनचंदा, अदिति गौरांगी आदि उपस्थित रहे।