संस्कार भारती ने पर कला शिक्षकाओं को अर्पित किया सम्मान, गुरु-वंदना से गूंजा वातावरण

आगरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती कला साधिका समृद्धि द्वारा शनिवार को श्रीराम मंदिर, जयपुर हाउस में एक समारोह में समाज को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने वाली कला गुरुओं को शॉल, पटका और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Jul 12, 2025 - 19:39
 0
संस्कार भारती ने पर कला शिक्षकाओं को अर्पित किया सम्मान, गुरु-वंदना से गूंजा वातावरण
सम्मानित की गई कला शिक्षिकाओं के साथ संस्कार भारती कला साधिका समृद्धि की पदाधिकारी और सदस्याएं।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम के चरणों में पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुआ। इस अवसर पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सुभाष पार्क की प्रधानाचार्या निधि तिवारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही शाखा की समर्पित शिक्षिकाओं को भी उनके योगदान के लिए पटका और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

गुरु-वंदना और भजनों से भावविभोर हुआ माहौल

महिलाओं ने गुरु-वंदना, भजन और प्रेरणादायक वक्तव्यों की प्रस्तुति दी, जिससे संपूर्ण वातावरण गुरु-भावना से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का संयोजन रेनू सिंघल द्वारा और संचालन डॉ. अंशु अग्रवाल ने किया।

समिति की अध्यक्षा अनीता भार्गव, कोषाध्यक्ष मीना अग्रवाल, मंत्री संगठन नीता गर्ग, रेनू अग्रवाल, सुनीता पाठक, अनीता मित्तल, मीरा गर्ग, कुमकुम गर्ग, सुनीता पंडित, मधु बंसल, डॉ. वैशाली दीक्षित सहित अनेक संस्कृतिकर्मी इस भावपूर्ण आयोजन में उपस्थित रहे।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor