आगरा में संस्कार भारती का दीपावली आनंद मेला: संस्कृति, प्रतिभा और पारिवारिक मूल्यों का संगम  

आगरा। संस्कार भारती जिला आगरा इकाई ने शनिवार शाम सद्भावना पार्क, कमला नगर में दीपावली आनंद मेला आयोजित किया, जिसमें बालक, युवा और वृद्ध सभी एक साथ नजर आए। गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी ने सांस्कृतिक माहौल को जीवंत बनाया, वहीं बच्चों और मातृशक्ति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Oct 11, 2025 - 20:29
 0
आगरा में संस्कार भारती का दीपावली आनंद मेला: संस्कृति, प्रतिभा और पारिवारिक मूल्यों का संगम   
संस्कार भारती आगरा जिला द्वारा सद्भभावना पार्क, कमला नगर में आयोजित दीपावली आनंद मेला में विविधवेश प्रतियोगिता में सहभागी बच्चों के साथ बाएँ से राम प्रकाश अग्रवाल, सीए प्रमोद चौहान, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग, मुरारी प्रसाद अग्रवाल एवं अन्य।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएसएस प्रांतीय संपर्क प्रमुख सीए प्रमोद चौहान ने भारतीय परिवार व्यवस्था के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि परिवार व्यवस्था को सशक्त बनाने से लिव इन, समलैंगिक विवाह और एकल परिवार जैसी सामाजिक कुरीतियाँ खत्म होंगी।

दीपावली आनंद मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश लघु उद्योग लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, समाजसेवी मुरारी प्रसाद अग्रवाल और मुख्य अतिथि योगेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। विशिष्ट अतिथियों में श्री भगवान अग्रवाल ‘हैप्पी भाई’, रामनाथ गोयल ज्वेलर्स, सतीश गर्ग, रमाशंकर गुप्ता, अटल बिहारी गोयल ज्वेलर्स, राम प्रकाश अग्रवाल ज्वेलर्स और संस्कार भारती के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य बाँकेलाल गौड़, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष शशांक तिवारी एवं स्वागताध्यक्ष एड. अमित जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मेला स्टॉल्स प्रभारी सीमा अग्रवाल के निर्देशन में चाट-पकौड़ी, स्वादिष्ट व्यंजन और उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल्स के साथ झूले-तमाशों का आयोजन किया गया। श्रीमती अनीशा गुप्ता, राहुल शर्मा कप्तान, अंजू अग्रवाल, गुंजन जादौन, संगीता जैन, साधना राठौर, अलका परिहार और निशा मिश्रा के संयोजन में बच्चों और मातृशक्ति ने रंग भरो, कलश सज्जा, थाल सज्जा, ऐतिहासिक पात्रों पर आधारित विविध वेश, रामायण पर आधारित सामान्य ज्ञान और शंख बजाओ प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

पूर्व अखिल भारतीय साहित्य प्रमुख राज बहादुर सिंह राज के संचालन और जिला महामंत्री यतेन्द्र सोलंकी, श्यामवीर सिंह, लक्ष्मी शर्मा, रोशनी गिडवानी के निर्देशन में गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। कालिंदी डांस एंड म्यूजिक अकेडमी, स्वर संगम कला केंद्र, ब्रज पब्लिक इंटर कॉलेज और प्रताप पब्लिक स्कूल के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी।

समापन अवसर पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने लकी ड्रॉ का आयोजन कर भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव, राजेंद्र गोयल, रक्षपाल सिंह परमार, भूप सिंह इंदौलिया, राजपाल सिंह सोलंकी, डॉ. नीलू शर्मा, हरिओम माहौर, बालकृष्ण पचौरी, होतम सिंह सोलंकी, विजय गोयल और डॉ. यशोयश सहित प्रांतीय संरक्षक एसके मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार पचौरी, हरिमोहन सिंह कोठिया, राम अग्रवाल, डॉ. केशव शर्मा, इंजी. प्रखर अवस्थी, डॉ. पंकज नगायच, इंजी. नितिन गुप्ता, रविकांत चावला, डॉ. गिरधर शर्मा, सुशील दौनेरिया, इंजी. महेश चंद शाक्य, देवेंद्र शर्मा और देव शरण आर्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor