आगरा कॉलेज में ड्राइंग एंड पेंटिंग व जूलॉजी की प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
आगरा कॊलेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ड्राइंग एंड पेंटिंग तथा जूलॉजी विभाग के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा तिथियों और समय-सारिणी से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में उपस्थिति एवं निर्धारित औपचारिकताओं का पालन अनिवार्य होगा।
ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की प्रायोगिक परीक्षा
आगरा। आगरा कॊलेज के प्राचार्य सी. के. गौतम ने जानकारी दी कि ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग में एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के समस्त विद्यार्थियों की एडवांस कम्पोज़ीशन विषय की प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 18 एवं 19 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है तथा परीक्षा के समय प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) फाइल अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। बिना फाइल के परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जूलॉजी विभाग की प्रायोगिक परीक्षा
प्राचार्य ने बताया कि जूलॉजी विभाग में एम.एससी. के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं निम्नानुसार आयोजित होंगी। एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर (रेगुलर एवं प्राइवेट/पुनर्परीक्षा) की प्रायोगिक परीक्षा 18 दिसंबर 2025, प्रातः 10:00 बजे, बैच–I, एम.एससी. (एफ) लैब में आयोजित की जाएगी। एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर (रेगुलर एवं प्राइवेट/पुनर्परीक्षा) की प्रायोगिक परीक्षा 23 दिसंबर 2025, प्रातः 10:00 बजे, बैच–I, एम.एससी. (एफ) लैब में संपन्न होगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों और विश्वविद्यालय व महाविद्यालय द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।