आगरा कॉलेज में मनोविज्ञान और शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित

आगरा कॉलेज, आगरा ने मनोविज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा विभागों की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों पर सभी विद्यार्थी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और विभागीय निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

Dec 12, 2025 - 20:55
 0
आगरा कॉलेज में मनोविज्ञान और शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित

आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने बताया कि बी.ए. मनोविज्ञान (मेजर) तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर सत्र 2025–26 की प्रायोगिक परीक्षाएँ विभाग में निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित की जाएंगी। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रचना सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार बी.ए. तृतीय सेमेस्टर मनोविज्ञान मेजर की प्रायोगिक परीक्षा 17 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे मनोविज्ञान विभाग में होगी। वहीं बी.ए. पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएँ 17 एवं 18 दिसंबर को विभाग द्वारा निर्धारित समय पर आयोजित की जाएँगी। सभी विद्यार्थियों को अपने निर्धारित दिन एवं समय पर उपस्थिति अनिवार्य है।

इसके साथ ही शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमित रावत ने बी.ए./बी.एस-सी तृतीय सेमेस्टर के नियमित एवं पुनर्परीक्षा छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को प्रातः 8:30 बजे से मुख्य परिसर स्थित लाइब्रेरी पार्क में आयोजित होगी। छात्रों को अनिवार्य रूप से स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म- लोअर, टी-शर्ट एवं स्पोर्ट्स शूज़ पहनकर उपस्थित होना होगा तथा अपनी प्रैक्टिकल फ़ाइल लानी होगी।

प्रोफेसर रावत ने स्पष्ट किया कि किसी भी छात्र या छात्रा को उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर किए बिना कॉलेज परिसर छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। आयोजित स्किल टेस्ट में शॉट–पुट और स्टैंडिंग ब्रॉड जंप शामिल किए गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों को समय से पहुंचने और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

SP_Singh AURGURU Editor