शीत लहर के चलते इंटर तक स्कूल 11 तक बंद रहेंगे

आगरा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने शीतलहर और कोहरे के चलते कक्षा 12 तक के स्कूलों में तीन दिन अवकाश और बढ़ा दिया है। 

Jan 8, 2025 - 20:04
Jan 8, 2025 - 20:19
 0
शीत लहर के चलते इंटर तक स्कूल 11 तक बंद रहेंगे

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईएस) चंद्रशेखर के अनुसार नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में 9 से 11 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। उन्होंने कहा कि आदेश की अवहेलना करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीआईओएस के आदेश के अनुसार राजकीय, अशाकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड एवं अन्य सभी बोर्ड में अवकाश घोषित किया गया है। इस बीच स्कूल प्रबंधन ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकता है।