सुकमा के जंगल में सुरक्षा बलों ने 16 नक्सली मार गिराए
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने 16 और नक्सलियों को ढेर कर दिया।
सुरक्षा बलों की यह कामयाबी गृह मंत्री अमित शाह के 2026 तक नक्सलवाद के सफाये के संकल्प की दिशा में एक और कदम है।
सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सुकमा जिले में केरलापाल थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। इस क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ घंटों तक चली। सीआरपीएफ की एक टीम ने एक सूचना के आधार पर जंगल में नक्सलियों की घेराबंदी की। दोनों ओर सें घंटों तक गोलियां चलीं। बाद में सुरक्षा बलों ने मौके से 16 नक्सलियों के शव बरामद किये। इस मुठभेड में सुरक्षा बल के दो जवान घायल हुए हैं।
अभी पिछले दिनों ही सुरक्षा बलों ने 30 नक्सलियों को मुठभेड में मार गिराया था। गृह मंत्री अमित शाह लगातार कहते आ रहे हैं कि 2026 तक देश से नक्सलवाद का सफाया कर देंगे। इसी क्रम में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों का सफाया किया जा रहा है।