लड़की को अकेला देख घर में घुसा, जान बचाने के पड़े लाले

आगरा। लड़की को अकेला देखकर पड़ोसी युवक घर में घुस गया। जैसे ही उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ की तो उसने अपने भाई को आवाज दे दी।

Sep 9, 2024 - 19:58
Sep 9, 2024 - 19:59
 0
लड़की को अकेला देख घर में  घुसा, जान बचाने के पड़े लाले

भाई ने युवक को दबोचना चाहा लेकिन आरोपी युवक गिरते-गिराते हुए वहां से भाग निकला। उसे अपनी जान बचाने के भी लाले पड़ गए। अब लोहामंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
लोहामंडी थाना क्षेत्र की एक बस्ती में मेराज लड़की को घर में अकेला देखकर घुस गया और उसने उसे पकड़ लिया। वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो दूसरी मंजिल के कमरे में मौजूद भाई आ गया। भाई को देखकर उसके होश उड़ गए। भाई ने पकड़ने की कोशिश की तो वह जान बचाकर भाग निकला। अब किशोरी की तहरीर पर लोहामंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज हुआ है।