आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान: स्वदेशी अपनाने को घर-घर दस्तक देंगे जिला भाजपा कार्यकर्ता  

आगरा। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने स्थानीय व्यापार और स्वरोजगार को सशक्त बनाने के लिए नागरिकों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान के लिए सक्रिय होने का आह्वान किया।

Oct 8, 2025 - 21:12
 0
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान: स्वदेशी अपनाने को घर-घर दस्तक देंगे जिला भाजपा कार्यकर्ता   
भाजपा कार्यालय पर प्रेस से बात करते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी और अन्य।

जयपुर हाउस स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के उद्देश्यों और पहलुओं पर जोर दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए जा रहे कदमों और हर घर स्वदेशी के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने की रणनीति साझा की।

जिलाध्यक्ष पौनिया ने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता जिले भर में घर-घर पहुंचकर लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि हम स्वदेशी उत्पाद खरीदेंगे तो छोटे दुकानदारों से लेकर रेहड़ी-पटरी वालों का उत्साह तो बढ़ेगा ही, हम स्थानीय व्यापार को सशक्त बना सकेंगे।

विधायक रानी पक्षलिका ने कहा कि सरकारी योजनाएं जैसे मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया और एम.एस.एम.ई युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित कर रही हैं और बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं।

जिला कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन प्रदीप भाटी ने बताया कि सहकारिता के माध्यम से प्रत्येक समिति को स्वरोजगार हेतु 10,00,000/- तक का ऋण बिना ब्याज के देने का प्रावधान किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर विधायक छोटेलाल वर्मा, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष यशपाल राणा चौधरी तपेश जैन, बृज क्षेत्र मंत्री वीरपाल माहुरा, जिला महामंत्री शिवकुमार प्रमुख, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर माहौर, जिला मंत्री सहदेव शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मातेंद्र सिंह धाकरे, जिला मीडिया प्रभारी गौरव सोलंकी, ब्लॉक प्रमुख सोनू दिवाकर, मानू चौधरी, जिला मंत्री यु. मो राहुल पारासर, जिला मंत्री नरेश शर्मा, राम चौधरी, उदय सिंह, जय सिंह परमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी, सह संयोजक जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा ठा. हरिओम सिंह रावत, जिला महामंत्री पंकज कटारा और जिला मंत्री नरेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor