वरिष्ठ पत्रकार रुपेश कुमार सिंह का निधन, उठावनी आज दोपहर एक बजे से अग्रसेन भवन में

आगरा। वरिष्ठ पत्रकार रुपेश कुमार सिंह का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक है। आज (रविवार को) दोपहर एक से दो बजे उठावनी लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन पर होगी। रूपेश कुमार प्रमुख हिंदी दैनिक ट्रिब्यून के पूर्व संपादक राज कुमार सिंह के छोटे भाई थे।

Sep 7, 2025 - 10:40
Sep 7, 2025 - 10:50
 0
वरिष्ठ पत्रकार रुपेश कुमार सिंह का निधन, उठावनी आज दोपहर एक बजे से अग्रसेन भवन में
रूपेश कुमार सिंह।

रूपेश कुमार सिंह ने दैनिक जागरण में लम्बे समय तक सेवाएं दीं। इसके अलावा भी आगरा के कई समाचार पत्रों से जुड़े रहे। मृदुभाषी रूपेश कुमार सिंह हरदिल अजीज थे। वह लंबे समय से जटिल बीमारी से जूझ रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उसी दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

रूपेश कुमार सिंह के अग्रज भी राजकुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार और ट्रिब्यून के संपादक रह चुके हैं। आप देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। रुपेश कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री और पुत्र सहित अन्य परिजनों को बिलखता हुआ छोड़ गए हैं।

SP_Singh AURGURU Editor