विजय शिवहरे के जन्मदिन पर रक्तदान, गरीबों को राशन व साड़ियां बांटने समेत सेवा की श्रृंखला

आगरा। भाजपा के प्रदेश मंत्री व आगरा-फिरोजाबाद से विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने शनिवार को अपना 58वां जन्मदिन परंपरागत उत्सव की बजाय समर्पित सेवा दिवस के रूप में मनाकर सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश की। शहर भर में फैले उनके समर्थकों ने कुल 16 स्थलों पर सेवा और जनहित से जुड़ी गतिविधियां आयोजित कर इसे जनसंपर्क और जनसेवा का अनूठा संगम बना दिया।

Jul 12, 2025 - 20:45
 0
विजय शिवहरे के जन्मदिन पर रक्तदान, गरीबों को राशन व साड़ियां बांटने समेत सेवा की श्रृंखला
एमएलसी विजय शिवहरे को आशीर्वाद देतीं वे महिलाएं, जिन्हें विधायक के समर्थकों ने जन्मदिन पर साड़ियां उपहारस्वरूप दी थीं।  

-समर्पित सेवा दिवस के रूप में हुआ 58वां जन्मोत्सव, समर्थकों ने 16 स्थानों पर किए जनकल्याणकारी आयोजन

सेवा कार्यों की श्रृंखला में शामिल रहे विविध आयोजन

दिन की शुरुआत राजेश्वरी मंदिर, राजपुर चुंगी में महादेव के अभिषेक और भंडारे से हुई। इसके बाद परशुराम अखाड़ा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

टीवी टावर क्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविर में समर्थकों ने 100 यूनिट रक्त दान किया, जबकि गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री और फल वितरित किए गए।

जरूरतमंदों तक पहुंचा मानवीय स्पर्श
ताजगंज स्थित जालमा कुष्ठ आश्रम में फल वितरण और वृक्षारोपण किया गया। वहीं वाटर वर्क्स स्थित अग्रवंश गौशाला में 25 कुंतल छप्पन भोग अर्पित कर गौ पूजन किया गया। विजय शिवहरे ने स्वयं गौवंश को चारा और सब्जियां खिलाकर गोसेवा की मिसाल पेश की।

गोकुलपुरा क्षेत्र में आयोजित एक और रक्तदान शिविर में 85 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। प्रतापपुरा स्थित द रमना ग्रांड में गरीब परिवारों को 110 राशन किट वितरित की गईं।

नारी सम्मान और धार्मिक भाव की झलक
नॉर्थ ईदगाह क्षेत्र में 100 महिलाओं को साड़ियां प्रदान दी गईं, जबकि लंगड़े की चौकी स्थित हनुमान मंदिर में शाम को दिव्य महाआरती और छप्पन भोग का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

नेताओं और समर्थकों की रही उपस्थिति

इस मौके पर भाजपा नेता नितेश शिवहरे, मनीष जैन, राम निवास गुप्ता, आयुष बंसल, अभिषेक वर्मा, रवि शिवहरे, अमित शिवहरे, अनुज जैन, पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, कपिल वर्मा, जितेंद्र सविता, पृथ्वीराज लोधी, ओमप्रकाश गर्ग, शिव शैलेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

एमएलसी विजय शिवहरे ने सभी समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जन्मदिन मेरे लिए नहीं, समाज के लिए था। जिस भाव से लोगों ने सेवा कार्य किए, वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor