सेवा, संस्कार और समाजहित का संकल्प: भारत विकास परिषद की शाखाओं ने किए विविध सेवा कार्य

आगरा। संस्कृति माह के अंतर्गत भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाओं एवं लायंस क्लब आगरा विश्वास द्वारा शहर में तीन अलग-अलग स्थलों पर सेवा से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बच्चों को स्टेशनरी वितरण, दृष्टिहीन छात्रों को भोजन एवं तुलसी पौध वितरण जैसे कार्य सम्मिलित रहे। इन आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Aug 4, 2025 - 19:20
 0
सेवा, संस्कार और समाजहित का संकल्प: भारत विकास परिषद की शाखाओं ने किए विविध सेवा कार्य
भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाओं द्वारा सोमवार को किये गये समाजहित के कार्यों की एक झलक।

नयी स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खिले

लायंस क्लब आगरा विश्वास के सौजन्य से बूढ़ी का नगला स्थित चाइल्ड केयर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित शिक्षा केंद्र पर जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब के द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय भार्गव ने किया। क्लब अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने बताया कि क्लब ने 400 विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की।

क्लब सचिव सुशील बंसल ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए सफलता के लिए एकाग्रता पर ज़ोर दिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ बंसल, राजीव अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, संजीव मित्तल, महेश अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, अनूप मित्तल, अमित मित्तल, रीतेश गुप्ता, निखिल गर्ग, विकास जैन, रामेंद्र शर्मा, कमल गुप्ता, पंकज अग्रवाल, ऋतु मित्तल, रश्मि अग्रवाल, तपस्या बंसल, मीनू अग्रवाल, निधि बंसल, वंदना गर्ग, श्वेता शर्मा, रश्मि मित्तल, वैशाली मित्तल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

सूरकुटी में दृष्टिहीन बच्चों को कराया गया भोजन

भारत विकास परिषद संपर्क शाखा द्वारा रुनकता स्थित सूरकुटी विद्यालय में दृष्टिवाधित बच्चों को भोजन कराया गया। परिषद अध्यक्ष डॉ. दिग्जेंद्र सिंह ने कहा कि सदस्यों ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और भोजन परोसा, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।

सचिव इना फौजदार ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर अखिलेश भटनागर, अजीत फौजदार, डॉ. रश्मि कपूर सिंह, अभिनव भटनागर, नितिका भटनागर, हरीश शर्मा, ध्रुव गर्ग, आयुषी, आरव सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

तुलसी पौध वितरण से दिया पर्यावरण का संदेश

भारत विकास परिषद संयम शाखा की ओर से सेंट जॉन्स चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के बाहर तुलसी पौध वितरण अभियान चलाया गया। शाखा संस्थापक रवि शिवहरे ने कहा कि तुलसी का आयुर्वेदिक, वैज्ञानिक व पर्यावरणीय महत्व है। इस अभियान के अंतर्गत 500 तुलसी पौधे राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को वितरित किए गए।

शाखा अध्यक्ष अजय जैन एवं सचिव संजीव अग्रवाल ने कहा कि तुलसी वायु को शुद्ध करती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। इस अवसर पर ब्रज प्रांत संयोजक मुकेश मित्तल, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, हर्ष खटाना, गौरव अग्रवाल, किशन गुप्ता, मनीष अग्रवाल, दीपेश बंसल, यतिन अग्रवाल, मनोज राठौड़, आरती, रजनी, रुचि, वैशाली, डिंपल अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही। लोगों से पौधों के संरक्षण की अपील भी की गई।

Bottom of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor