सेवा भाव: आगरा की श्री बजाजा कमेटी को दान मिला एक और एसी ताबूत  

आगरा। जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को आज एक और एसी युक्त ताबूत दान स्वरूप प्राप्त हुआ। यह ताबूत स्व. श्रीमती विमला देवी पत्नी स्व. श्री बालकिशन गुप्ता की स्मृति में उनके पुत्र राजेश कुमार एवं पोत्र सचिन गुप्ता, अलका कुंज, कमला नगर द्वारा समर्पित किया गया।

Jun 29, 2025 - 18:23
 0
सेवा भाव: आगरा की श्री बजाजा कमेटी को दान मिला एक और एसी ताबूत   
दान में मिले एसी ताबूत के साथ दानदाता और श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के पदाधिकारी।  

यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो भागों वाला एसी ताबूत बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट के माध्यम से आसानी से ले जाया जा सकने की दृष्टि से बनाया गया है। यह सेवा उपकरण अंतिम यात्रा को गरिमा और सम्मान देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

एमजी रोड स्थित बजाजा सेवा सदन पर दानदाता परिवार ने यह ताबूत कमेटी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को सौंपा। इस अवसर पर महामंत्री राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, मंत्री प्रशांत गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, राकेश अग्रवाल, संजीव कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित कमेटी के कई सदस्य उपस्थित रहे।

कमेटी के अनुसार, इससे पूर्व एक एसी ताबूत सहित कुल 18 ताबूत सेवा में थे। इस नवीन ताबूत के जुड़ने से अब बजाजा कमेटी के पास कुल 19 ताबूत उपलब्ध हैं, जो सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

दानदाता परिवार का यह योगदान न केवल दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि समाज के लिए एक अनुकरणीय संदेश भी है।

SP_Singh AURGURU Editor