बिहार सरकार में भाजपा के सात विधायकों को मिला मंत्री पद
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गठबंधन सरकार में बीजेपी ने सात विधायकों को मंत्री पद से नवाजा है। ऐसा कर भाजपा ने विधान सभा चुनाव से पहले जातीय समीकरणों को मजबूत करने की कवायद पूरी कर ली है।
बिहार में नीतीश सरकार मंत्रिमंडल का आज विस्तार हुआ। सात बीजेपी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सारावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार और मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली।
विधानसभा चुनाव से पहले ठीक पहले भाजपा के इन सातों विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इससे बिहार सरकार में भाजपा की भूमिका और मजबूत हुई है। जानकारों के मुताबिक इसे बीजेपी का बड़ा दांव माना जा रहा है।
दरभंगा से विधायक संजय सरावगी मारवाड़ी जाति, जीवेश मिश्रा भूमिहार, विजय मंडल केवट, राजू सिंह राजपूत, सुनील कुमार कोइरी, मोतीलाल प्रसाद तेली और कृष्ण कुमार उर्फ मंटू कुर्मी जाति से हैं। भाजपा ने मंत्रिमंडल में सवर्ण के साथ साथ अति पिछड़ा और दलित वर्ग को स्थान दिलाकर जातीय समीकरण साधे हैं।