आगरा के अग्रसेन सेवा सदन स्थापना दिवस पर कल से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा
आगरा। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन की ओर से 35वें स्थापना दिवस पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कमला नगर स्थित अग्रसेन भवन में किया जाएगा। 9 से 14 सितंबर तक चलने वाली इस कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक भूपेंद्र भाई पांड्या महाराज करेंगे।
विगत दिवस कथा स्थल पर आमंत्रण पत्र का विमोचन संस्था पदाधिकारियों ने किया। अध्यक्ष उमेश कंसल ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ 8 सितंबर को विशाल कलश यात्रा से होगा, जो कमला नगर श्रीराम चौक से प्रारंभ होकर अग्रसेन भवन पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कलश धारण कर शामिल होंगी।
महासचिव अनुरंजन सिंघल ने जानकारी दी कि कथा के मुख्य यजमान उमेश कंसल और शशि कंसल होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से आरंभ होगी। सात दिवसीय कथा के मुख्य प्रसंग इस प्रकार रहेंगे—
पहला दिन – भीम स्तुति।
दूसरा दिन – नरसिंह अवतार।
तीसरा दिन – कृष्ण जन्मोत्सव।
चौथा दिन – बाल लीलाएं।
पांचवा दिन – रुक्मणी विवाह।
सातवाँ दिन – सुदामा चरित्र।
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष मनीष गोयल, रोहित गोयल, सुभाष चंद अग्रवाल, सीए जेपी अग्रवाल, अतुल बंसल, मुरारी लाल अग्रवाल, अनुज विकल, हरिशंकर अग्रवाल, दिलीप गोयल, चेतन सिंघल, सुनील गोयल, जगदीश चंद गर्ग, अम्बरीश मित्तल, आकाश अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।