जापान में भीषण भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

जापान में सोमवार को रिक्टर स्केल पर 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। उत्तर-पश्चिमी तट पर तीन मीटर ऊंची लहरों की आशंका है। भूकंप का केंद्र मिसावा शहर से 73 किलोमीटर दूर था।

Dec 8, 2025 - 20:46
 0
जापान में भीषण भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी


 
टोक्यो। जापान में सोमवार को भूकंप के भीषण झटके से कांप उठा। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है। भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। इस कारण जापान के उत्तर-पश्चिमी तट पर तीन मीटर (10 फीट) ऊंची सुनामी आ सकती है। मछुआरों और छोटी बोट को तुरंत समुद्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप 14:15 (यूटीसी) पर 53.1 km की गहराई पर रिकॉर्ड किया गया। इसका केंद्र उत्तरी जापान के शहर मिसावा से 73 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था। खबर है कि यह अमोरी और होक्काइडो के तट पर आया, जिससे इस इलाके में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया। अलर्ट 3 मीटर तक ऊंची सुनामी के लिए जारी किया गया था।  

इससे पहले, इस साल जुलाई में, दक्षिण-पश्चिमी जापान के एक दूर के द्वीप पर 5.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र कागोशिमा में टोकारा द्वीप श्रृंखला के तट पर था, लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी।