शैफाली वर्मा ने उड़ाई श्रीलंका की धज्जियां, भारत ने 7 विकेट से जीता दूसरा T20

 भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीाज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया।  

Dec 23, 2025 - 22:13
 0
शैफाली वर्मा ने उड़ाई श्रीलंका की धज्जियां, भारत ने 7 विकेट से जीता दूसरा T20


नई दिल्ली। श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दूसरे मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। पहला मुकाबला भी भारत ने 8 विकेट से जीता था। अब टीम इंडिया के पास 2-0 की लीड है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

भारत की विस्फोटक ओपनर शैफाली वर्मा ने दूसरे टी20 में श्रीलंका के खिलाफ तूफानी बैटिंग की। उन्होंने 34 गेंदों का सामना कर 202.94 के गजब स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए। वर्मा की तूफानी बैटिंग के चलते भारत ने 129 रन का टारगेट 11.5 ओवर में 7 विकेट रहते ही चेज कर लिया। जेमिमा रोड्रिग्स 26 रन बनाकर आउट हुई। स्मृति मंधाना ने 14 तो कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 10 रन बनाए। श्रीलंका के लिए 1-1 विकेट माल्की मदारा, काव्या काविंदी और काविशा दिलहारी ने लिया।