शाहगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पांच मोबाइल चोर और लड़की भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आगरा। शाहगंज पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है। मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचते हुए पुलिस ने उनके पास से 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें से 9 चोरी के निकले। साथ ही पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और एक नाजायज चाकू भी जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में रशीद पुत्र छोटेलाल, आलसफ पुत्र सालबर, सोनू पुत्र सुरेश, इमरान पुत्र पप्पू और शानू पुत्र मोती शामिल हैं। ये आरोपी राहगीरों से मोबाइल छीनकर उन्हें कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
इसी दौरान पुलिस ने एक अन्य मामले में सौरभ पुत्र चंद्रभान को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने 23 जुलाई को 18 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से लड़की को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।