घरेलू हिंसा की शर्मनाक घटना: पत्नी को छत से उल्टा लटकाकर मारने की कोशिश
बरेली के आंवला क्षेत्र में घटी एक घटना ने घरेलू हिंसा के प्रति समाज में मौजूद खामोशी पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी के 12 साल बाद एक पति ने अपनी पत्नी को छत से लटकाकर नीचे गिराने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने महिला को बचा लिया।
बरेली। जिले के आंवला थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मोहल्ला लठैता में एक व्यक्ति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसे छत से उल्टा लटकाकर जान से मारने की कोशिश भी की। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला की जान बचाई।
पीड़िता के भाई रघुनाथ सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति नितिन सिंह (40), उसके भाई अमित सिंह, भाभी और मां के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे मामला और सुर्खियों में आ गया है। पीड़िता डqली (38) की शादी 12 वर्ष पूर्व नितिन सिंह से हुई थी।