मोतीकटरा जैन मंदिर में शनि अमावस्या महोत्सव, भगवान ऋषभदेव तीर्थ प्रभावना रथ का आगमन  

आगरा। मोती कटरा स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में शनि अमावस्या महोत्सव शनिवार को बड़ी श्रद्धा व भव्यता के साथ मनाया गया। आचार्य श्री चैत्यसागर महाराज एवं मुनिश्री सौम्यसागर महाराज के आशीर्वाद तथा पंडित फकीर जैन शास्त्री के निर्देशन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जैन समाज के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Aug 23, 2025 - 18:19
 0
मोतीकटरा जैन मंदिर में शनि अमावस्या महोत्सव, भगवान ऋषभदेव तीर्थ प्रभावना रथ का आगमन   
मोती कटरा स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में शनि अमावस्या पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की एक झलक।

महोत्सव में सर्व अरिष्ट निवारण मुनिसुब्रतनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक संपन्न हुआ। भक्तों ने 108 ऋद्धि मंत्रों के साथ प्रभु का अभिषेक कर वृहद शांतिधारा का लाभ लिया। इस अवसर पर भगवान ऋषभदेव तीर्थ प्रभावना रथ का मोती कटरा पर भव्य आगमन हुआ, जिसका जैन समाज ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और शोभायात्रा निकाली।

कार्यक्रम में द्रव्यांश जैन परिवार को सौधर्म इन्द्र का सौभाग्य प्राप्त हुआ, वहीं धनकुबेर बनकर रत्नवृष्टि का सौभाग्य संजीव कुमार जैन व संगीता जैन परिवार को मिला। प्रथम आरती का सौभाग्य पंकज जैन परिवार और प्रथम झूला झुलाने का सौभाग्य रविन्द्र जैन व चीना जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

इस धार्मिक आयोजन में राकेश जैन पर्देवाले, महावीर प्रसाद जैन, अनंत कुमार जैन, अरुण जैन, अजित जैन, सुनील जैन, जयंती जैन, गिरीशचंद जैन, जिनेन्द्र जैन, रविन्द्र जैन, शुभम जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor