कलाकुंज जैन मंदिर में शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन, भक्तों ने भावपूर्वक की अर्घ्य अर्पण क्रियाएं

आगरा। मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन भक्तिभाव के साथ जारी है। मंदिर समिति और वर्धमान युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस सोलह दिवसीय विधान के चौथे दिन भक्तों ने पंडित अंकित जैन शास्त्री के निर्देशन में अष्टद्रव्यों से प्रभु की पूजा-अर्चना की।

Jul 28, 2025 - 21:05
 0
कलाकुंज जैन मंदिर में शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन, भक्तों ने भावपूर्वक की अर्घ्य अर्पण क्रियाएं
श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के दौरान मंडप पर अर्घ्य अर्पण करते हुए श्रद्धालु।

प्रातः विधान की मंगलाचरण के साथ विधिवत पूजा प्रारंभ हुई। मांडले पर श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पण करते हुए भक्ति भाव से शांतिनाथ प्रभु की आराधना की। विधान के दौरान भजनों की स्वर लहरियों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर "श्री शांतिनाथ भगवान की जय" के उद्घोषों से गूंज उठा।

इस अवसर पर वर्धमान युवा मंडल के रिक्त पदों का पुनर्गठन भी किया गया। मंडल के मंत्री राहुल जैन ने बताया कि इसमें संयम जैन भगत को अध्यक्ष, कपिल जैन को उपाध्यक्ष और शुभम जैन कासलीवाल को उपमंत्री एवं मीडिया प्रभारी निर्विरोध रूप से चुना गया।

इस पुण्य अवसर पर रविंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, आदित्य भगत, संयम जैन, कपिल जैन, दिव्यांशु जैन, मुकेश जैन भगत, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित कलाकुंज जैन समाज व वर्धमान युवा मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor