फार्मेसी में डिजिटल क्रांति का मंच बनी शारदा यूनिवर्सिटी, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में हुई वृहद चर्चा

आगरा। फार्मेसी शिक्षा और प्रोफेशनल प्रैक्टिस में डिजिटल युग की संभावनाओं को नई दिशा देने वाली दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस शारदा यूनिवर्सिटी में संपन्न हुई। शारदा स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा शारदा यूनिवर्सिटी के रमन हॉल में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन फार्मेसी में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: एडवांसिंग लर्निंग एंड प्रोफेशनल एक्सीलेंस विषय पर केंद्रित रहा। सम्मेलन का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया गया।

Feb 15, 2026 - 13:38
Feb 15, 2026 - 13:48
 0
फार्मेसी में डिजिटल क्रांति का मंच बनी शारदा यूनिवर्सिटी, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में हुई वृहद चर्चा
फार्मेसी में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: एडवांसिंग लर्निंग एंड प्रोफेशनल एक्सीलेंस विषय पर शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटरनेशनल कॊन्फ्रेंस में मौजूद अतिथिगण।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अतुल कुमार नासा, प्रो वाइस-चांसलर, एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम (हरियाणा) रहे। उन्होंने फार्मास्यूटिकल लर्निंग और हेल्थकेयर सर्विसेज को सशक्त बनाने में डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा-ड्रिवन एजुकेशन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्रो. (डॉ.) विजय भल्ला, रजिस्ट्रार, एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम तथा प्रो. (डॉ.) आकाश वेद, एसोसिएट डीन (फार्मेसी), डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ उपस्थित रहे।

विशेष अतिथियों में डॉ. देवेंद्र पाठक, एमेरिटस प्रोफेसर, एमवीएन यूनिवर्सिटी, प्रो. (डॉ.) प्रणय वाल, डायरेक्टर, प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (फार्मेसी), कानपुर एवं वाइस-प्रेसिडेंट, आईपीजीए यूपी शाखा तथा डॉ. जेयाबालन गोविंदासामी, प्रिंसिपल, अलवर फार्मेसी कॉलेज शामिल रहे।

सम्मेलन में डिजिटल टूल्स, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म, एआई आधारित फार्मेसी एजुकेशन, स्मार्ट हेल्थकेयर सिस्टम और इंडस्ट्री–अकादमिक कोलैबोरेशन जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और फार्मेसी प्रोफेशनल्स ने अपने शोधपत्र और विचार प्रस्तुत किए।

कॉन्फ्रेंस का आयोजन चांसलर पीके गुप्ता और प्रो-चांसलर वाईके गुप्ता के संरक्षण में किया गया। वाइस-चांसलर प्रो. (डॉ.) जयंती रंजन और रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में हुए इस सम्मेलन का नेतृत्व शारदा स्कूल ऑफ फार्मेसी के डीन प्रो. (डॉ.) ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने किया। डॉ. विकास शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, शारदा स्कूल ऑफ फार्मेसी ने ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी की भूमिका निभाई, जबकि उन्हें जॉइंट ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. गुरविंदर पाल सिंह, सुश्री अश्नी सिंह एवं श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

SP_Singh AURGURU Editor