शी विल का एक पौधा मां के नामः मेयर ने भी किया रुद्राक्ष और बेलपत्र का रोपण

आगरा। महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ शी विल संस्था द्वारा ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत विजय नगर स्थित विजय क्लब में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर रहीं, जिन्होंने रुद्राक्ष और बेलपत्र के पौधे लगाकर इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया।

Aug 4, 2025 - 18:47
 0
शी विल का एक पौधा मां के नामः मेयर ने भी किया रुद्राक्ष और बेलपत्र का रोपण
विजय नगर स्थित विजय क्लब में शी विल संस्था द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में रुद्राक्ष का पौधा लगाकर शुभारंभ करतीं मेयर हेमलता दिवाकर। साथ हैं संस्थापक अध्यक्ष राशि गर्ग, पूजा लूथरा, दिव्या गुप्ता, कृतिका खन्ना आदि।

संस्था की संस्थापक अध्यक्ष राशि गर्ग ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कुल 51 पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ पौधारोपण नहीं, बल्कि मां की ममता की तरह इन पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प है।

मेयर हेमलता दिवाकर ने अपने संबोधन में कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की सुरक्षा, देखरेख और संवर्धन को भी उतनी ही गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने संस्था के इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण और हरियाली के प्रति संवेदनशीलता की अपील की।

इस अवसर पर पूजा लूथरा, कृतिका, दिव्या गुप्ता, डॉ भास्कर ज्योति, आयुषी चौबे, डॉ अंशिका सरकार, कीर्ति, नूपुर, प्रिया, दिशा, तनु, रोली रस्तोगी, रुचि गुप्ता, अदिति मित्तल, आशिमा, नैना, डिंपल आदि विशिष्टजन उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor