शिक्षक रत्न 2025: मंडल के 20 श्रेष्ठ गुरुओं को मिलेगा सम्मान, आप्टा ने शुरू किये नामांकन

आगरा। आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (आप्टा) की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष में इस बार भी शिक्षा क्षेत्र के उत्कृष्ट योगदान देने वाले गुरुओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में शिक्षक रत्न 2025 सम्मान समारोह का आयोजन 7 सितम्बर को कैलाशपुरी स्थित भावना क्लार्क्स इन होटल में किया जाएगा।

Aug 31, 2025 - 20:40
 0
शिक्षक रत्न 2025: मंडल के 20 श्रेष्ठ गुरुओं को मिलेगा सम्मान, आप्टा ने शुरू किये नामांकन
शिक्षक दिवस पर शिक्षक रत्न 2025 के पोस्टर का विमोचन करते आप्टा के पदाधिकारी।

मदिया कटरा स्थित एक शिक्षण संस्थान पर हुई बैठक में आप्टा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य, विद्यार्थियों के प्रति सकारात्मक व्यवहार और शिक्षण में नवीनता लाने वाले शिक्षकों का चयन किया जाएगा। आगरा मंडल के कुल 20 शिक्षकों को इस सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। इसके लिए दस सदस्यीय टीम बनाई गई है जो नामांकनों का मूल्यांकन करेगी।

अध्यक्ष डॉ. मोहित दीक्षित ने कहा कि नामांकन 1 सितम्बर से शुरू होकर 5 सितम्बर तक आप्टा कार्यालय पर स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद चयनित शिक्षकों को भव्य समारोह में "शिक्षक रत्न 2025" से नवाज़ा जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. सुनील उपाध्याय, डॉ. मोहित दीक्षित, मुकेश मिरचंदानी, राजकुमार गुप्ता, वैभव बंसल, पियूष गर्ग, अनिल रजवानी, नितिन मित्तल, डॉ. रोहित दीक्षित, अश्विनी कुमार और सोनिया राय मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor