सूबेदार की शूटिंगः आज संजय दत्त की एंट्री संभव, अनिल कपूर  हजामत कराएंगे

आगरा। आज दोपहर में फिल्म अभिनेता अनिल कपूर अपनी हजामत करवाने के लिए हजामत मैंस हेयर सैलून पर जाएंगे। यह मजाक नहीं हकीकत है। फिल्म सूबेदार की शूटिंग के दौरान यह सीन फ़िल्माया जाना है। साथ ही जयपुर हाउस में बनाए गए गांव के सेट पर फ़िल्म अभिनेता संजय दत्त की भी एंट्री हो सकती है।  

Nov 19, 2024 - 10:53
 0
सूबेदार की शूटिंगः आज संजय दत्त की एंट्री संभव,  अनिल कपूर  हजामत कराएंगे

-जयपुर हाउस की एक दुकान में लगाया गया है हज्जाम का सेट, यहीं आज अनिल कपूर पर फ़िल्माया जाएगा सीन

जयपुर हाउस में ज्वाला टॉकीज के आसपास बनाए गए  गांव के सेट पर शूटिंग में आज अनिल कपूर और संजय दत्त दोनों शूटिंग करेंगे

। गांव का सेट तैयार करने के लिए वहां लगे साइन बोर्डों को मटमैले रंग से पोता गया है। साथ ही सड़क पर मिट्टी बिछा दी गई है।

फिल्म सूबेदार में अहम किरदार निभाने वाले अनिल कपूर एक सेवानिवृत फौजी का रोल अदा कर रहे हैं। जिसमें कुछ सीन आगरा ज्वाला टॉकीज के आसपास बनाए गए गांव से सेट पर फिल्माए जाएंगे। फिल्म की शूटिंग आगरा  के विभिन्न स्थानों पर होगी। यह 20 दिन तक चलेगी।

आज अनिल कपूर पर फिल्माए जाने सीन के लिए जयपुर हाउस में बनाए गए सेट के पास स्थित एक दुकान को किराए पर लिया गया है। इस दुकान में हज्जाम की दुकान का सेट तैयार किया गया। दुकान के बाहर हजामत मैंस हेयर सैलून का बोर्ड लगा दिया गया। इस दुकान में ही आज अभिनेता अनिल कपूर के ऊपर फ़िल्मांकन किया जाएगा। चर्चा आज फ़िल्म अभिनेता संजयदत्त के भी सेट पर पहुंचने की है।

SP_Singh AURGURU Editor