समाज के काले सच से सामना कराएगी शार्ट फिल्म दहेज का चक्रव्यूह

आगरा। समाज का सबसे बड़ा काला सच है  दहेज प्रथा और एसिड अटैक का दर्द। आधुनिक रंग में रंगे समाज की यह सत्यता आज भी है। इस भयानक सच को समाज के सामने अलग ही अंदाज में प्रस्तुत करेगी शार्ट फिल्म दहेज का चक्रव्यूह।

Feb 21, 2025 - 16:12
 0
समाज के काले सच से सामना कराएगी शार्ट फिल्म दहेज का चक्रव्यूह
शार्ट फिल्म ‘दहेज का चक्रव्यूह’ का मुहूर्त क्लैप देते अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र कुमार यादव। साथ हैं फिल्म निर्माता रंजीत सामा और विजय सामा। 

− आरए मूवीज के बैनर तले बन रही दहेज का चक्रव्यूह फिल्म का हुआ मुहूर्त शॊट 

शुक्रवार को सिकंदरा रोड स्थित मधु रिसोर्ट में ‘दहेज का चक्रव्यूह’ फिल्म का मुहूर्त शाट हुआ। फिल्म का क्लैप मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र कुमार यादव ने दिया. फिल्म निर्माता रंजीत सामा और विजय सामा ने बताया कि फिल्म की कहानी 40 मिनट की है, जिसमें एक लड़की के विवाह से लेकर उसके उत्पीड़न और एसिड अटैक हमले तक के दर्द और उसके बाद खुद को पुनः स्थापित करने के हौसले की कहानी है।

यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग चार दिन आगरा में ही विभिन्न लोकेशन पर होगी। फिल्म में आगरा के ही कलाकार काम करेंगे। डॉ, महेश धाकड़ ने कहानी लिखी है जबकि इसका निर्देशन अविनाश वर्मा करेंगे। लिरिक्स संजय दुबे, पार्श्व गायन सुजाता शर्मा, क्रिएटिव डायरेक्टर रंजीत चौधरी हैं।

जीतेश अशीवाल, मोनिका यादव, सोना वर्मा, सोमनाथ यादव, उमा शंकर मिश्रा, साक्षी शर्मा, मुकेश नेचुरल, पूजा दीक्षित, राहुल गुप्ता, राहुल यादव, प्रताप सिंह, नायरा, साहिल फिल्म में मुख्य भूमिका में है।

फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर चंद्र प्रकाश सोनी, संजय गोयल, गिर्राज बंसल, गोवर्धन सोनेजा, भीष्म लालवानी, चंद्रवीर फौजदार, अरविंद शर्मा, कृष्णा बंसल, सुधीर भोजवानी, सुरेंद्र जग्गा, सुनील जैन, रेनू गुप्ता, पल्लवी महाजन, सुजाता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor